BIG-BREAKING..पंजाब में बहुत बड़ा हादसा टला…..बस हाईटेंशन तारों की चपेट में आई….सवार थे 55 खिलाड़ी..सूझबूझ से सभी को निकाला सुरक्षित

LDH.-ACCIDENT-PLACE-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE-2

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

VID.-BUS-HIGH-TENSION-WIRE-SNE

अभी-अभी पंजाब के लुधियाना से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक खिलाड़ियों से भरी बस हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गई हैं। हादसा, कोचर मार्केट के पास का बताया जा रहा है। 

POLICE-PLAYERS-MOVE-ON-PROTECT-PLACE-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE

हादसे के दौरान बहुत-बहुत जोर से चिंगारियां उठने लगी। चिंगारी उठी तो बस में सवार खिलाड़ियों ने शोर मचा दिया। इन लाइनों से जुड़े इलाके के अन्य तारों में भी चिंगारियां उठने लगीं और लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने तुरंत बस को रुकवाया और खिलाड़ियों को उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बस में 55 खिलाड़ी सवार थे। गनीमत रहा है कि किसी प्रकार से जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।उधर, बस में उलझ कर टूटे तारों से पूरे इलाके के बिजली सप्लाई व्यवस्था ठप हो गई। लोगों ने हादसे को लेकर हंगामा भी किया। उनका कहना था कि इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट की लापरवाही से यह हादसा हुआ। पूरे इलाके में तार नीचे झूल रहे है, जो हादसे को सबब बनते रहे है।


..जानिए, क्या था पूरा मामला

बस में संगरूर जिले के करीब 55 खिलाड़ी सवार थे। ये सभी लुधियाना में शनिवार को होने वाली खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे थे। जैसे ही बस लुधियाना के कोचर मार्केट इलाके में पहुंची, वहां लटक रहे हाईटेंशन तारों से टकरा गई। इससे तारों में चिंगारी उठने लगी तो खिलाड़ियों ने शोर मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही तार बस में उलझे, वैसे ही वे टूट गए और चिंगारी उठने के साथ ही जमीन पर गिर पड़े। इनसे जुड़े अन्य तारों में भी चिंगारियां उठने लगी। धमाके जैसी आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने तुरंत ड्राइवर को कहकर बस रुकवाई और हादसे की जानकारी दी।


इसके बाद स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए बस के अंदर से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को करंट नहीं लगा। मगर, बच्चे सहम गए थे। लोगों ने बताया कि बस में उलझते ही तार टूटकर नीचे गिर पड़े थे, जिससे बस में करंट नहीं फैला। यदि तार बस में उलझ गए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली निगम के कर्मचारियों को दी। तुरंत ही बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे ओर लाइन बंद करा कर तारों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। इस हादसे के बाद हालात सामान्य होने पर खिलाड़ियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes