BIG-UPDATE…शुक्र है, पंजाब का ये शहर दहलने से बच गया….हथगोले से बड़ा हमला करने की साजिश..फिर से नाकाम, जानिए, कहां से पकड़े 2 कथित अपराधी…?

HAND-GRANDE-LDH.-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE-1

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

THANA-BASTI-YODOWALI-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE-2

2 युवकों से हाथ गोला (HAND-GRANDE) बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई। मामला, पंजाब के जिला लुधियाना से जुड़ा है। दोनों को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल, किसी पुलिस के बड़े अधिकारी ने इस मामले को लेकर पुष्टि नहीं की। मामला, थाना बस्ती जोधेवाल के अधीन एक क्षेत्र का बताया जा रहा है। कथित अपराधी बाइक सवार थे। पीछे से श्री मुक्तसर साहिब के होने का पता चला है। आयु 20-25 के करीब बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में उन्हें किसी अज्ञात जगह में छिपाने का आदेश हासिल हुआ था। इस केस में एजेंसी, पुलिस थाना टीम, सीआईए स्टाफ पकड़े गए कथित अपराधियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस को पूछताछ में काफी कुछ पता लगा है। वह आज प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा कर सकती है। 

…जानिए, कैसे पकड़े कथित अपराधी

पुलिस के विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि शहर में पीसीआर टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक बाइक सवार 2 संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जब, उन्हें रोकने के लिए बोला तो बाइक को तेज भगाने लगें। आगे जाकर उन्हें मुस्तैदी के साथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पीछे वाले संदिग्ध युवक से एक हथगोला बरामद हुआ। तुरंत इसकी जानकारी बड़े पुलिस अधिकारियों को दी गई। 

टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया तथा पास में स्थित थाना जोधेवाल ले गई। पता चला है कि मामला काफी गंभीर होने की वजह से थाना में एजेंसी तथा अन्य विभाग के अधिकारी वहां पहुंच चुके है। लगातार कथित अपराधियों से पूछताछ जारी है। किसी अज्ञात जगह में हथगोला छिपाने के लिए आदेश मिला था। यह भारत-पाकिस्तान (पंजाब) में लगने वाली सीमा से उठाकर लेकर आए। लगता है कि ड्रोन के उस पर से भेजा गया था। सिर्फ उन्हें आगे ठिकाने लगाने के लिए काम दिया गया था। काम के बदले अच्छा खासा पैसे मिले होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल, इस बारे कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 

100% LikesVS
0% Dislikes