कांग्रेस के लिए जिंदा मिसाल रहे शक्ति महाजन हुए पंचतत्व विलीन……कांग्रेस के अच्छे प्रवक्ता के रूप में बनाई थी पहचान

आम कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस से की शुरुआत….अंतिम क्षण तक लोगों की करते रहे सेवा

रजिंदर दर्दी.बटाला/गुरदासपुर।

जिला बटाला की कांग्रेस राजनीति में एक अलग चेहरे के रूप में जानने वाले कांग्रेसी प्रवक्ता शाक्ति महाजन (66) मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बीते दिन, इनका दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में मौत हो गई थी। इनकी कांग्रेस में एक अच्छे प्रवक्ता के रूप में पहचान थी। अंतिम संस्कार के दौरान शहर की सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने शिरकत कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

 बताया जाता है कि शक्ति महाजन ने कांग्रेस में एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन की पारी शुरु की। काले दौर में शक्ति महाजन ने कांग्रेस पार्टी के लिए लोगों की आवाज बनकर समाज के समक्ष आए। शांत-स्वभाव लोगों के दर्द समझना भली-भांति अभ्यास रखते थे। इनके कांग्रेसी जानकार यह भी बताते है कि उन्होंने राजनीति दौरान किसी के साथ टकराव या फिर किसी के प्रति टिप्पणी तक नहीं की। इतना ही नहीं, विपक्ष के नेता , इनकी इसी अदा के कायल भी थे। 

इस बात का प्रमाण उनकी शव यात्रा दौरान मिल जाता है, जब हर पार्टी के नेता तथा वर्कर, उनके परिवार के साथ संवेदना देता दिखाई दिया। कांग्रेसी नेता डिक्की बल ने कहा कि शक्ति जैसे सीनियर नेता ने बटाला कांग्रेस में कई प्रकार के सराहनीय कार्य किए। उनसे हमेशा ही कुछ सीखने का अवसर मिला।

वह कई समाजसेवी संस्था के साथ भी जुड़े थे। आल इंडिया महाजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहें है। उनके लिए कई ऐसी सराहनीय कार्य किए, जो कि हमेशा के लिए एक मिसाल बन गए है। 

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के बावजूद शक्ति महाजन ने अंतिम क्षण तक लोगों की सेवा की। क्योंकि, उन्हें सेवा करना एक अच्छा महसूस होता था। 

50% LikesVS
50% Dislikes