RAPE/MURDER….महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद मौत के घाट उतारा… अर्धनग्न हालत लाश जंगल में फेंकी…जानिए, किस जगह का है मामला..?

RAPE VICTIM IMAGE CREDIT BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.रोपड़। 

गांव मनसूहा के पास जंगल में एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला का दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। निशानों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला के साथ क्रूरता की गई। मामला, पंजाब के रोपड़ में स्थित चमकौर साहिब क्षेत्र का बताया जा रहा है।


मृतक की पहचान रोपड़ के गांव खैराबाद निवासी के रूप में हुई है। वह एक शैलर में काम करती थी। रोजाना काम के बाद शाम को शेलर से घर लौट जाती थी। बीते दिन जब महिला देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। महिला का शव जंगल क्षेत्र में बरामद हुआ। पुलिस ने बलात्कार और हत्या की धाराओं में मामला भी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes