वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने लॉटरी की दुकान लूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल कर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। जो वीडियो डाली है, उसमें लुटेरे हथियार लेकर लॉटरी की दुकान को लूट रहे हैं। एक आदमी दातर लेकर खड़ा होकर पैसा निकालने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि पैसा निकाल दो नहीं तो मार दूंगा। इस बीच एक आदमी गल्ले खोलकर पैसा निकलता है और जेबों में भर लेता है।
इस वीडियो को शेयर कर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने दावा किया है कि शहर में लॉटरी का धंधा सरेआम चल रहा है, लेकिन जालंधर पुलिस कहती है कि पूरे शहर में लाटरी नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि अगर लाटरी नहीं चलती तो ये लूट कहां हो रही है? उन्होंने कहा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में काम करने वाले लोगों को लुटेरे धमकाते हैं और पैसा लूटकर जेबों में भर लेते हैं। लूट से पहले शटर नीचे गिरा दिया जाता है। लूट की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

