वरिष्ठ पत्रकार.रुपनगर।
विधायक जी शायद यह भूल चुके है कि वह जनता के प्रतिनिधि हैं, इसलिए, सबसे पहले उनके लिए आम-जनता ही खास हैं। मामला, जुड़ा है आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चरणजीत सिंह से , जिनकी कार की वजह से एक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक महिला घायल हो चुकी है। उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल भर्ती किया गया। दुर्घटना नहर पुल के समीप हुई। मामला, जिला रूपनगर से जुड़ा हुआ है। आरोप लग रहे है कि विधायक का कार चालक काफी तेज गति से चला रहा था। आरोप लगा है कि इस दुर्घटना के उपरांत विधायक जी कार सहित मौके से चले गए। उधर, पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दी। फिलहाल, मामला किस के खिलाफ दर्ज हुआ है या फिर किस धारा के तहत दर्ज किया गया। यह अभी तक अधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाया। इतना अवश्य है कि महिला के परिवार का विधायक के खिलाफ काफी रोष पाया जा रहा है।

..जानिए, चन्नी विधायक दरअसल है, कौन…..?
डॉक्टर चरणजीत सिंह चन्नी पेशे से डॉक्टर होने का दावा करते है। वह खरड़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक है। वह उस समय चर्चा में आए थे, जब पिछले दिनों 35 गांव को जिला रूपनगर में शामिल करने की अटकलें को लेकर एक प्रदर्शन चल रहा था, तब प्रदर्शनकारियों के साथ उनका विवाद हो गया। उन्होंने बोला था कि मैं, दसवीं पास नहीं हूं, मैं पेशे से डॉक्टर हूं। अब इस दुर्घटना में पीड़ित परिवार द्वारा उनके रवैया पर आक्रोश जताने पर फिर से वह विवादों में आ चुके है। परिवार का आरोप हैं कि उन्होंने हालचाल जानने की बजाय , उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए बोला, हालांकि, गलती उनके चालक की थी, जो ड्राइव एकदम अनैतिक तरीके से कर रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पीछे से मनीमाजरा का बताया जा रहा है।


