TARN-TARAN-BREAKING..युवती की गोली मारकर हत्या…काम खत्म कर घर से वापस घर लौट रही थी…दहशत का माहौल

FILE-IMAGE-DIED-GIRL

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

MOTHER-CRYING-NEAR-DEAD-BODY-OF-HER-DAUGHTER

पंजाब के तरनतारन में एक युवती की हत्या की दी गई। युवती ब्यूटीशियन का काम करती थी। काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रही थी। बस स्टैंड से उतर कर ऑटो का इंतजार कर ही रही थी कि बाइक सवार दो युवक वहां आए और युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।

POLICE-NOTED-STATEMENT


युवती को सिर से सटाकर गोली मारी गई थी। वारदात के बाद युवक वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने युवती को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।

100% LikesVS
0% Dislikes