CCTV-VIRAL-CLIP….पहली मांगी आप नेता से 2 करोड़ की रंगदारी…नहीं देने पर चला दी ठा-ठा करके गोलियां….दहशत का माहौल

CRIME-IMAGE-LATEST-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।  

पटियाला के पातड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता हरदीप सिंह के घर के बाहर फायरिंग हुई। कुछ समय पहले उन्हें रंगदारी के लिए फोन कॉल्स भी आई थीं। उनसे दो करोड़ रुपए मांगे गए थे। साथ ही पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। कैमरे में फायरिंग होने की आवाज भी सुनाई दी थी। वहीं, खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।


यह मामला सात दिसंबर का है। उन्होंने बताया कि पहले वह सोए हुए थे। उन्हें लगा कि शायद कोई पटाखे चले होंगे। इसी बीच नौकर ने बताया कि उनके घर के बाहर गोलियां चली हैं। इससे वह दहशत में आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सारी घटना का जायजा लिया है और जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes