वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन।
पंजाब पुलिस एक नंबर की नालायक साबित हुई। नालायकी की वजह रही कि पुलिस हिरासत में एक कथित अपराधी हथकड़ी सहित फरार हो गया। फरारी में कथित अपराधी की मदद उसके सगे बाप तथा एक घनिष्ठ दोस्त ने की। जिला पुलिस प्रमुख ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए एक दरोगा तथा 2 सिपाहियों को तत्काल ड्युटी से निलंबित कर दिया। कथित अपराधी की पहचान जसकरन सिंह निवासी हरी के पत्तन के तौर पर हुई। उसके खिलाफ अवैध पिस्टल रखने तथा कई वारदातों में शामिल होने का मामला दर्ज था। वारदात के समय ड्यूटी करने वाले दरोगा तथा अन्य सिपाही उसे जेल छोड़ने के लिए केंद्रीय गोइंदवाल साहिब के सुधारगृह छोड़ने जा रहे थे।
..जानिए, क्या है पूरा मामला
दरअसल, 10 दिन पहले कथित अपराधी जसकरन को पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। उससे 32 बोर का अवैध पिस्टल, दो कारतूस, 11 खाली खोल बरामद किए गए। रिमांड खत्म होते ही अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुखवंत सिंह और सिपाही सतनाम सिंह उसे केंद्रीय जेल छोड़ने गए लेकिन वापस नहीं लौटे। पड़ताल के दौरान पता चला कि जसकरन सिंह दोनों की हिरासत से हथकड़ी समेत फरार हो चुका है। विभाग ने दोनों पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है।
एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि जसकरन सिंह को उसके पिता गुरनाम सिंह ने पुलिस हिरासत से भागने में मदद की है। हथकड़ी समेत भागे जसकरन सिंह को उसके दोस्त हरमनदीप सिंह ने बुर्ज देवा सिंह स्थित अपने घर में पनाह दी थी। सभी के खिलाफ केस दर्ज करके अगली पड़ताल की जा रही है।

