…शबाश काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर….आपकी बहादुरी से पकड़ी गई 200 करोड़ पार की हेरोइन….ऊपर से 4 कथित तस्करों को पकड़ कर किया उनका नेटवर्क ध्वस्त

C.I-ASR.15.1.26

एडिटर.इन.चीफ.विनय कोछड़.अमृतसर. चंडीगढ़। 


काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) शाखा अमृतसर ने 40 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कुल 200 करोड़ से ऊपर बताई जा रही हैं। इस बात का भी दावा किया कि नारकोटिक्स तस्करी मॉड्यूल के साथ जुड़े कथित 4 संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पंजाब पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।


कथित अपराधियों का किस क्षेत्र से है लिंक…समझिए, खास रिपोर्ट में…?


पकड़े गए कथित तस्करों की पहचान नरिंदर सिंह उर्फ नन्नी, सूरज, जैकब मसीह और अजय कुमार उर्फ रवि, सभी निवासी कोट ईसे खां, जिला मोगा के तौर पर हुई है। इतना ही नहीं नशे की खेप के अलावा तस्करी के दौरान इस्तेमाल की जाने वाले वाहन जब्त किया हैं। उनकी कुल संख्या 2 बताई जा रही हैं। दोनों ही कार काफी कीमती बताई गई हैं। 

जानेंगे..डीजीपी ने क्या किया है खुलासा

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार मुलजिमों ने हेरोइन की बड़ी खेप अपने हैंडलर, जो नशा तस्कर है, के निर्देशों पर पंजाब में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने के लिए प्राप्त की थी। इस बात की जानकारी अमृतसर सी.आई. को मिली थी। 

क विशेष सूचना मिली थी कि एक नामी नशा तस्कर, जो भगौड़ा भी है, अपने साथियों की मदद से नशा तस्करी नेटवर्क चला रहा था और उसके निर्देशों पर उसके साथी हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त करने के लिए अमृतसर आए थे। डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अमृतसर-तरनतारन हाईवे पर नाका लगाया और डीपीएस स्कूल, अमृतसर के निकट सभी कथित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 40 किलो हेरोइन बरामद की।

सीमा पार के लिंक की संभावना जताई


उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों और पूर्ण सप्लाई चेन, जिसमें अंतर-सीमा संबंध होने की संभावना जताई जा रही ह। उसका पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। सभी कथित तस्करों के खिलाफ थाना स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफ.आई.आर नंबर 1 तारीख 14-01-2026 को दर्ज किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes