POLITICS-NEWS…आखिर, डॉक्टर सुखी ने मान सरकार का क्यों वापस लौटाया मान-सम्मान…क्या रही, इसकी असल वजह…जानेंगे, इस खास रिपोर्ट में…?

Banga-MLA-Dr-Sukhwinder-Sukhi-SNE-NEWS-IMAGE

SNE NETWORK.BANGGA.NAWASHAHR.

पंजाब के बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने आम आदमी पार्टी की ओर से मिली कैबिनेट रैंक और पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी राजा साहिब अस्थान के प्रति गहरी आस्था है। चोरी हुए पावन स्वरूप मामले में CM भगवंत मान के बयान को इसका कारण बताया।

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने 14 जनवरी, 2025 माघी मेले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। सीएम ने दावा किया था कि बंगा के मजारा नौ आबाद स्थित गुरुद्वारा रसोखाना नाभ कमल राजा साहिब से मिसिंग 328 पवित्र स्वरूपों में से 169 मिल गए हैं। दावा किया था कि पंजाब पुलिस की एसआईटी ने बंगा के पास एक डेरे से कई स्वरूप बरामद किए हैं।

इस बयान के बाद मामला तूल पकड़ गया था। राजा साहिब के प्रबंधन और सिख संगत में भी रोष फैल गया था। उन्होंने आरोपों का खंडन किया और आपत्तियां दर्ज कराईं थीं। इसी मामले में आज डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी राजा साहिब के गुरु घर (रसोखाना) पहुंचे और वहीं से सोशल मीडिया पेज पर लाइव होकर इसकी घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब सियासी और धार्मिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes