उबड़-खाबड़ , देखने में आकर्षक पत्थर.. इन दिनों जीएनडीएच के प्रांगण में पड़ा.. खूब चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जनता के खून-पसीने का पैसा इस बात की जोर-जोर से गवाही दे रहा है कि इस बार फिर से जीएनडीयू में बड़ा गोलमाल होने जा रहा है। इस पूरे प्रकरण के लिए अस्पताल प्रबंधन तथा एक उच्च अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मजे की बात तो ये है कि इस खेल में उन्हें पंजाब स्तरीय बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल रहा है। पते की बात तो यह चली है कि इसके लिए सभी को गोलमाल का पैसा बराबरी बटने जा रहा है। खैर, इस पूरे खेल ने एक बात को तो साफ साबित कर दिया है कि दाल में कुछ तो काला हैं।

गुरु नानक देव अस्पताल में विकास के नाम पर पैसा लगना तो ठीक बात है, लेकिन, उन पैसों का गोलमाल करना ये सरासर गलत है। अब इस प्रांगण के फर्श में लगने जा रहे उबड़-खाबड़ पत्थर ने आम-जनता का ध्यान फिर से अपनी तरफ खींच लिया हैं। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि जनता देख रही है कि जिस पत्थर को हर कोई नकार चुका है या फिर आसान भाषा में कहें, जिसे बिल्कुल ही बेकार माना जाता है, उसे अब प्रबंधन तथा एक उच्च अधिकारी की सहमति से वहां पर लगाया जा रहा हैं। चर्चा का बाजार , इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि ये एक तरह से बहुत बड़ा घोटाला होने जा रहा है, वो भी सरकारी आदेशों के खिलाफ। ऐसे में एक बात तो साफ साबित हो जाती है कि अब इस खेल में प्रशासन से लेकर चंडीगढ़ तक के बड़े-बड़े अधिकारियों का शामिल होना भी तय माना जा रहा है, क्योंकि, उन सभी को इसमें मोटा मुनाफा दिखाई दे रहा है।

ईमानदार, निष्पक्ष तरीके से सरकार चलाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार के खिलाफ फिर से सवाल खड़ा होना लाजिमी बनता है। क्योंकि, जनता के खून-पसीने की कमाई का पैसा, गुरु नानक देव अस्पताल की प्रबंधन तथा एक उच्च अधिकारी दोनों साथ मिलकर बड़ा गोलमाल कर रहे है, जिसे भगवंत मान सरकार अनदेखा कर रही हैं। चर्चा, इस बात की भी है कि भ्रष्टाचार का पैसा ऊपर से लेकर निचले स्तर तक बराबर के हिस्से में बांटा जा रहा है, इसलिए इसकी गूंज सीएम दरबार तक नहीं पहुंच रही है।

ऐसे में एक मोर्चा अब इस भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होने की भी चर्चा काफी तेजी से चल रही है। पता चला है कि एक संगठन ने इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ काला चिट्ठा तैयार कर लिया है। वो भी पूरे पक्के सबूत के साथ। अंदर की खबर तो यह भी है कि भ्रष्टाचारियों की पोल न खुलें, इसके लिए उन्होंने उक्त संगठन के खिलाफ नई चाल चलने का मसौदा भी तैयार कर लिया है। खैर, वे लोग कितना कामयाब हो पाते है, इसके बारे आने वाला समय ही तय करेंगा। अब इतना तो तय माना जा रहा है कि इन भ्रष्ट पापीयों के लिए निकटतम भविष्य कोई अच्छा नहीं लाने वाला हैं । क्योंकि, ये मुद्दा जनता के खून पसीने की कमाई से जुड़ा हुआ हैं। ###USA###UK###CANADA###ARTICLE### PUNJAB###AMRITSAR###CHANDIGARH###NEW-DELHI###INDIA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###CHINA###AUSTRALIA### @
विनय कोछड़ की कलम से । प्रधान संपादक एसएनई न्यूज़।

