POLITICS-CONTROVERSY…कैप्टन कांग्रेस में शामिल हो रहे है या नहीं…ये बाद की बात, लेकिन, इस नेता के बयान ने छेड़ दी नई राजनीतिक बहस..

CAP.AMRINDER&RAJAWARRING-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पार्टी छोड़ चुके नेताओं की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हालिया बयान के बाद कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलें और बढ़ गई हैं।

वड़िंग के बयान ने भी इन चर्चाओं को हवा दी

इस बीच कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बयान ने भी इन चर्चाओं को हवा दी है। वड़िंग ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनके बीच अच्छे संबंध हैं। दोनों पुराने मित्र हैं और लंबे समय तक साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संभव है दोनों के बीच बातचीत हुई हो, लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

भाजपा में बिट्टू का राजनीतिक भविष्य कमजोर

वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा के लिए दोबारा नामित नहीं किए जाने पर राजा वड़िंग ने दावा किया कि भाजपा में बिट्टू का राजनीतिक भविष्य कमजोर पड़ गया है। इसी कारण भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए दोबारा मौका नहीं दिया। इसके अलावा राजा वड़िंग ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्‌टू और सुनील जाखड़ को BJP जल्द EX (पूर्व) कर दिया है। क्योकिं ये काम नहीं कर पाए। ये सिर्फ कमरे में बैठकर बयान देने वाले नेता हैं।###USA###VIETNAM###PUNJAB-POLITICS-NEWS###INDIA###IRELAND###SWEDEN###CANADA###@

100% LikesVS
0% Dislikes