VIRAL-VIDEO-AMRITSAR-REPORT……अमृतसर दे इस क्षेत्र ‘च गुंडागर्दी द नंगा नाच होएियां, इसे रोक पाने में पुलिस होई सरासर फेल, लोकां ‘च है डर दा माहौल 

HAM-LA-SYMBIOSIS-PICTURE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK

SNE NETWORK.AMRITSAR.

अमृतसर में हनुमान मंदिर के 100 फुटी रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। रात मंदिर में आरती चल रही थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान लगभग एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर 2-3 युवकों पर हमला कर दिया।

विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर के बाहर जमकर मारपीट शुरू हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले का शिकार हुए कुछ युवक अपनी जान बचाने के लिए मंदिर के अंदर चले गए, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए। आरोप है कि युवकों को बाहर खींचकर उन पर रॉड से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक्टिवा को तोड़ते हुए युवक।

एक्टिवा को तोड़ते हुए युवक। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

हनुमान मंदिर में सेवा कर रहे पंडित सुनील प्रसाद के अनुसार, रात मंदिर के बाहर दो युवकों और कुछ अन्य युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों युवक एक्टिवा पर सवार थे। उन्होंने बताया कि करीब 10 युवक उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचे और उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

दोनों युवक मंदिर परिसर के अंदर चले गए

मारपीट से बचने के लिए दोनों युवक मंदिर परिसर के अंदर चले गए। हालांकि, कुछ समय बाद जब वे मंदिर से बाहर निकले तो बाहर मौजूद युवकों ने फिर से उनकी पिटाई कर दी। पंडित सुनील प्रसाद ने कहा कि उन्हें विवाद के कारण की जानकारी नहीं है। उन्होंने केवल इतना सुना कि सभी युवक पहले से ही आपस में झगड़ते हुए मंदिर के पास पहुंचे थे।

एक्टिवा को भी निशाना बनाया

घटना के दौरान एक युवक की एक्टिवा को भी निशाना बनाया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद डर और दहशत का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह की हिंसक घटना बेहद चिंताजनक है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इसकी पूरी जानकारी जल्द ही मीडिया के साथ साझा की जाएगी।###USA###CANADA###VIRAL-VIDEO-2-GROUP-DISPUTE###INDIA###AMRITSAR###PUNJAB###CHINA###SWEDEN###VIETNAM###IRELAND###@

100% LikesVS
0% Dislikes