AMRITSAR…ये निर्माणधीन पुल ट्रैफिक जाम आम-जनता के गले की बना फांस….फिलहाल, ट्रैफिक विभाग निदान करने में हुआ नाकाम

PARVEEN-SEHGAL-IMAGE

PAWAN KUMAR.AMRITSAR.

न्यू अमृतसर रोड के पास निर्माणधीन पुल इन दिनों खूब चर्चा और आम-जनता के लिए कई परेशानियां पैदा कर रहा है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर समाजसेवी प्रवीण सहगल ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकार तथा प्रशासन से जल्द से जल्द पूर्ण तौर पर समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने इस निर्माणधीन पुल से जुड़े विभाग को एक चेतावनी भी जारी करते कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या पर गौर नहीं किया तो वह आम-जनता के साथ इकट्ठे होकर मंत्रियों तथा विधायकों के आवास पर घेराव करेंगे। ऐसे में कुछ भी हो जाता है तो उसके लिए ये लोग (प्रशासन तथा सरकार) जिम्मेंदार होंगे।  


काफी धीमी गति से चल रहा कार्य


सहगल ने कहा कि काफी धीमी गति से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। ऊपर से प्रशासन ने ट्रैफिक के लिए कोई विकल्प ही नहीं ढूंढा है। ऐसे में प्रतिदिन ट्रैफिक का लंबा जाम लग जाता है। आम जनता इस परेशानियों को झेल रही है, जो कि सरासर उनके साथ बेइंसाफी हो रही है। कई बार प्रशासन तथा सरकार को लिखित शिकायत उनकी तरफ से दी गई, लेकिन, उसका प्रावधान अब तक नहीं निकाला गया। निर्माण कार्य जनता की खून पसीने कमाई के टैक्स से चल रहा है। ऐसे में आम-जनता के साथ धक्का होना , उसे कदापि बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। अगर मुद्दे के हल को लेकर उन्हें जेल भी जाना पड़ा तो वे इससे भी नहीं पीछे हटेंगे। 


आरोप–मटीरियल घटिया गुणवत्ता का किया जा रहा इस्तेमाल


सहगल ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में मटीरियल काफी घटिया गुणवत्ता का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में पुल निर्माण के उपरांत वो वाहन चालकों के लिए हमेशा खतरा बना रहेंगा। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने सीएम भगवंत मान से मांग की कि वे इस मामले को गंभीरता से ले तथा घटिया मटीरियल की एक निष्पक्ष जांच कराए। उन्होंन दावा किया कि जांच में सारी सच्चाई तथा एक बड़ा घोटाला भी सामने आ सकता है। 


अक्सर वाहन नियम तोड़ कर दूसरे रास्ते का कर रहे इस्तेमाल


सहगल ने कहा कि लंबे जाम की वजह से अक्सर वाहन अपनी सही दिशा को छोड़कर गलत दिशा में वाहन घुसा देते है। ऐसे में सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, कुछ दिनों के भीतर इस गलती की वजह से कई सड़क हादसे हो चुके है। जिसमें एक दर्जन के करीब वाहन चालक गंभीर घायल भी हुए। ट्रेफिक पुलिस को इस उभरती समस्या की तरफ गौर कर कोई विकल्प ढूंढना चाहिए।

 
ट्रैफिक पुलिस का लगा होना चाहिए पक्का नाका


उन्होंने पुलिस विभाग के ट्रैफिक विंग की महिला प्रमुख अधिकारी अमनदीप कौर से मांग की कि जैसे वो हमेशा ट्रैफिक तथा आम जनता की भलाई के लिए अक्सर सड़क पर डटी रहती है। उन्हें इस समस्या पर भी गंभीरता से फैसला लेना चाहिए। इंडिया गेट के बजाय यहां पर ट्रैफिक पुलिस का पक्का नाका लगाने की इस समय काफी आवश्यता है। अगर ऐसा संभव हो जाता है तो भविष्य में इस समस्या से निदान हो जाएगा। ###USA###CANADA###AMRITSAR-NEWS###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###@

100% LikesVS
0% Dislikes