WEATHER-REPORT…कब होगी बारिश, मौसम विभाग ने क्या जारी किया अलर्ट, जानेंगे, ये मौसम कितनी राहत देगा सबको…?

SNE NETWORK.AMRITSAR/JALANDHAR/LUDHIANA/BATHINDA/PATIALA/CHANDIGARH.

पठानकोट में 15 जून को तेज बारिश हुई। - Dainik Bhaskar

पठानकोट में 15 जून को तेज बारिश हुई। (VIDEO-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

पंजाब के 16 जिलों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।

बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना

राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और तरनतारन में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

परिस्थितियां अनुकूल

विभाग का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पंजाब से बिहार तक बनी मौसमी ट्रफ और 18 जून से सक्रिय होने वाले नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रह सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने, गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।###UK###CANADA###USA###PUNJAB-WEATHER-UPDATE-NEWS###VIETNAM###SWEDEN###IRELAND###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###INDIA###AUSTRIA###GERMANY###HUNGRY###NEWZEALAND###SINGAPORE###CHINA###@

100% LikesVS
0% Dislikes