चंडीगढ़ कैशयिर मर्डर न्यू वायरल वीडियो………एक हथियार जम्मू-कश्मीर से पकड़ा, शेष की तलाश जारी

FIRING-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

हमलावरों का कुमार ब्रदर्स केमिस्ट शॉप मेंं पहुंचने का वीडियो सामने आया है। - Dainik Bhaskar

हमलावरों का कुमार ब्रदर्स केमिस्ट शॉप मेंं पहुंचने का वीडियो सामने आया है

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग के मामले में नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि हमलावर पहले कुमार ब्रदर्स केमिस्ट शॉप में पहुंचे थे। वहां वे करीब 10 सेकेंड तक रुके और काउंटर पर खड़े लोगों को ध्यान से देखते रहे।

इसके बाद वे बिना किसी वारदात के वहां से निकल गए और सीधे श्री कुमार मेडिकल स्टोर पहुंच गए, जहां उन्होंने कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर किसी खास व्यक्ति की तलाश में थे। माना जा रहा है कि उनके पास किसी की फोटो हो सकती थी और वे पहले दुकान में उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे थे।

हमलावरों ने जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ में हुई किसी वारदात में इस गन का पहली बार इस्तेमाल किया गया है। यह हथियार तुर्किये में बना है। इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत 8 लाख रुपए तक है। इससे पहले इस पिस्टल का इस्तेमाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में किया गया था।

इधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने जम्मू कश्मीर से आरोपी सनी मेहरा को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया की सनी मेहरा करीब 2 महीने से दिल्ली के रेस्टोरेंट में काम कर रहा था और इस दौरान वह अपने घर नहीं गया।

जिगाना पिस्टल से कैशियर जानकी पर फायरिंग करते हुए आरोपी।

जिगाना पिस्टल से कैशियर जानकी पर फायरिंग करते हुए आरोपी। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK_

DGP खुद जांच की निगरानी कर रहे

मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ के DGP डॉ. सागर प्रीत हुड्डा खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह लगातार अधिकारियों से मामले की अपडेट ले रहे हैं और जांच के डेवलपमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। DGP के निर्देश पर ऑपरेशन सेल, डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल और क्राइम ब्रांच को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं। तीनों अलग-अलग स्तर पर जुटाए गए इनपुट शेयर कर रही हैं।###UK###USA###CANADA###CHANDIGARH-CASHIER-MURDER-NEWS###CHANDIGARH###PUNJAB###INDIA###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###TURKEY###@

100% LikesVS
0% Dislikes