RAIL-TRACK-BLAST-MATTER…….अब ‘NIA’ ने लिया इन कथित अपराधियों को अपनी हिरासत में….देश-विदेश से जुड़े है इनके तार…जानेंगे, पूछताछ में किस बात का हुआ बड़ा खुलासा..?

NIA-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.PATIALA/CHANDIGARH.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शंभू बैरियर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट मामले में नामजद आरोपी गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को आठ दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

14 दिन की रिमांड मांगी थी

एनआईए ने अदालत से 14 दिन की रिमांड मांगी थी। बचाव पक्ष की दलीलों के बाद विशेष (ड्यूटी) जज हरदीप सिंह की अदालत ने आठ दिन की रिमांड मंजूर की। जांच एजेंसियों के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपी से पाकिस्तान और मलेशिया में बैठे विदेशी हैंडलरों से उसके कथित संबंधों तथा पूरे साजिशी नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले मामले की जांच पंजाब पुलिस और खुफिया रोधी विभाग की संयुक्त टीम कर रही थी। जांच के अनुसार 27 अप्रैल की देर रात पटियाला जिले के शंभू क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर आईईडी लगाने के दौरान विस्फोट समय से पहले हो गया था। इस घटना में तरनतारन जिले के जगरूप सिंह उर्फ जूपा की मौत हो गई थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक जगरूप सिंह इस साजिश का प्रमुख किरदार था और रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की योजना में शामिल था।

संयुक्त टीम पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है

इस मामले में पंजाब पुलिस और खुफिया रोधी विभाग की संयुक्त टीम पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें कथित मास्टरमाइंड गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत भी शामिल है। उसे अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था। वह गुरदासपुर जिले के धारीवाल का रहने वाला है। इसके अलावा प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बग्गा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार, आईईडी और ग्रेनेड बरामद हुए थे।

ये घटनाएं विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर अंजाम दी गई थीं


जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल के तार जनवरी 2026 में सरहिंद में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट और मोगा ग्रेनेड हमले से भी जुड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये घटनाएं विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर अंजाम दी गई थीं। एनआईए अब पूरे नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की आपूर्ति और विदेश में बैठे संचालकों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।###USA###UK###CANADA###NIA-NEWS###PATIALA###PUNJAB###INDIA###CHINA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes