SNE NETWORK.CHANDIGARH.

AAP मंत्री हरपाल चीमा और प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वीडियो को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच आज वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो लैबों की रिपोर्ट पेश की।
पार्टी ने दावा किया कि इन रिपोर्टों में कुल 1191 अलग-अलग एंगल से CM की बॉडी का विश्लेषण किया गया है, जिसमें चेहरे, कद-काठी और चाल-ढाल तक का अध्ययन शामिल है। उन्होंने कहा कि ये दोनों लैब स्वतंत्र हैं, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं और पंजाब के बाहर स्थित हैं। AAP नेताओं के अनुसार, रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि वीडियो में CM भगवंत मान नहीं हैं, बल्कि किसी अभिनेता का इस्तेमाल कर वीडियो तैयार किया गया है। वहीं, AAP आज इस मामले में पंजाब DGP से भी मुलाकात करने जा रही है।###USA###UK###CANADA###CM-BHAGWANT-MANN-NEWS###VIETNAM###CHINA###IRELAND###SWEDEN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###ITLAY###GERMANY###FRANCE###@

