CHEATING…पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे हुए साइबर ठगी के शिकार….जानेंगे, कैसे खेला ठगों ने उनकी कंपनी के साथ खेल, अब तक कितने करोड़ की हुई ठगी, ये सब कुछ जानिए, पुलिस की इस रिपोर्ट में…? 

naresh-gujral-file-image

SNE NETWORK.MOHALI.

नरेश कुमार गुजराल। फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

नरेश कुमार गुजराल। फाइल फोटो

पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल के साथ दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी हुई है। ठगों ने वॉट्सएप पर गुजराल की फोटो लगाकर उनकी ही कंपनी के कर्मचारी को झांसा दिया और ₹7.80 करोड़ ट्रांसफर करवा लिए। हालांकि दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत एक्शन लेते हुए करीब ₹4 करोड़ फ्रीज करवा दिए हैं।

कंपनी की वित्तीय टीम को निशाना बनाया

पता चला है कि आरोपियों ने नरेश गुजराल की कंपनी की वित्तीय टीम को निशाना बनाया। उन्होंने इसके लिए नरेश गुजराल की ही तस्वीर (डिस्प्ले पिक्चर) वाले फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल किया। धोखे से भेजा गया संदेश उनके एक भरोसेमंद कर्मचारी को भेजा गया, जिसमें उसे रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के माध्यम से एक संबंधित बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद विभिन्ना हिस्सों में पैसे गए।

धोखाधड़ी 16 जून 2026 को सामने आई

यह धोखाधड़ी 16 जून 2026 को सामने आई। जब नरेश गुजराल के एक कर्मचारी को उनके नाम और फोटो वाली वॉटसएप प्रोफाइल से पैसे ट्रांसफर करने का मैसेज मिला, तो उसने बताए गए खाते में रकम भेज दी। बाद में कर्मचारी ने इस बारे में नरेश गुजराल की बेटी दीक्षा गुजराल को जानकारी दी। दीक्षा को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत अपने पिता से बात की। नरेश गुजराल ने साफ कहा कि उन्होंने किसी को पैसे भेजने के लिए नहीं कहा था और उन्हें इस लेन-देन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद परिवार और कर्मचारियों को पता चला कि कोई ठग नरेश गुजराल बनकर व्हाट्सऐप पर लोगों को मैसेज भेज रहा था और वे एक सोची-समझी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं

बाद में पता चला कि यह पूरा मामला ठगी का था

नरेश गुजराल ने बताया कि ठगी गई ज्यादातर रकम को समय रहते रोक लिया गया और आरोपी उसे खाते से नहीं निकाल पाए। उन्होंने बताया कि पैसे ट्रांसफर होने से पहले बैंक ने उनके मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) को फोन कर पुष्टि भी की थी। लेकिन सीएफओ को लगा कि यह निर्देश खुद नरेश गुजराल ने दिए हैं, इसलिए उन्होंने बैंक को लेनदेन पूरा करने की मंजूरी दे दी। बाद में पता चला कि यह पूरा मामला ठगी का था।###USA###UK###CANADA###CHEATING-AGAINST-EX-PM-SON-NEWS###PUNJAB###INDIA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###FRANCE###@

100% LikesVS
0% Dislikes