PUNJAB BREAKING NEWS…. कौन 2 आतंकी MALAYSIA से पंजाब में हुए डिपोर्ट…इनका पाकिस्तान की ‘ISI’ से क्या रहा है संबंध, जानेंगे, पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट…? 

KLF-LOGO-BY-INTERNET-MEDIA

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

डीजीपी गौरव यादव जानकारी देते हुए। - Dainik Bhaskar

डीजीपी गौरव यादव जानकारी देते हुए।

पंजाब पुलिस ने इंटेलिजेंस-लेड ऑपरेशन के तहत केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस (RMP) के सहयोग से प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आतंकियों को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने साझा की है।

दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस ने मलेशिया से डिपोर्ट करवाया था। जैसे ही उन्हें भारत भेजा गया, उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से पुलिस कस्टडी में लेकर आगे की जांच के लिए पंजाब लाया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों की पहचान अंबाला निवासी गुरविंदर सिंह और पटियाला निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों मलेशिया में बैठकर केजेडएफ समर्थित आतंकी मॉड्यूल के मुख्य नेटवर्क के रूप में काम कर रहे थे।

यह मॉड्यूल पंजाब में महत्वपूर्ण रेलवे बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (मालगाड़ी लाइनों) को निशाना बनाने में शामिल था। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने 23 जनवरी 2026 को सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब) के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए IED ब्लास्ट और 27 अप्रैल 2026 को जिला पटियाला के शंभू के पास इसी कॉरिडोर पर विस्फोट की कोशिश करने वाले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।###USA###UK###CANADA###TERRORIST-DEPUTE-INDIA###PUNJAB###INDIA###SWEDEN###IRELAND###CHINA###VIETNAM###AUSTRALIA###NEWZEALAND###@

100% LikesVS
0% Dislikes