FRESH-REPORT…सीएम मान किस मामले में फिर से फंसे…..कौन-कौन पुलिस अधिकारी हुआ एक्सपोज….किन-किन की हुई गिरफ्तारी, जानेंगे, उनकी जुबानी….?

CM-BHAGWANT-MANN-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA/CHANDIGARH.

शिकायतकर्ता जस्सी का दावा है कि होटल में उसकी मुलाकात एसपी जशनदीप गिल और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के साथ हुई। यह उसी मुलाकात का सीसीटीवी है। इसमें वह ब्रेकफास्ट कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

शिकायतकर्ता जस्सी का दावा है कि होटल में उसकी मुलाकात एसपी जशनदीप गिल और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के साथ हुई। यह उसी मुलाकात का सीसीटीवी है। इसमें वह ब्रेकफास्ट कर रहे हैं। पंजाब CM भगवंत मान से जोड़े जा रहे विवादित वायरल वीडियो को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। हरियाणा के फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी ने दावा किया कि पंजाब के बड़े अफसरों ने गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में एक सीक्रेट मीटिंग कर फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई।

वीडियो को डीपफेक बताने के लिए कहा गया

इसमें वीडियो को डीपफेक बताने के लिए कहा गया। 16 जून 2026 को हुई इस मीटिंग का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल भी शामिल थे। दैनिक भास्कर ने इस बारे में दोनों अफसरों से बात करनी चाही तो CP स्वप्न शर्मा ने कॉल रिसीव नहीं की। SP गिल के दोनों नंबर स्विच ऑफ मिले।

यह भी होटल में ही सीक्रेट मीटिंग की CCTV फुटेज है, शिकायतकर्ता जस्सी के दावे के मुताबिक इसमें लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, एसपी जशनदीप गिल और वह खुद दिख रहा है।

CM की वीडियो रिपोर्ट में बदलाव को लेकर बातचीत हो रही

यह भी होटल में ही सीक्रेट मीटिंग की CCTV फुटेज है, शिकायतकर्ता जस्सी के दावे के मुताबिक इसमें लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, एसपी जशनदीप गिल और वह खुद दिख रहा है। इसके अलावा, SP जश्न गिल पंजाब के नाम से मोबाइल में सेव एक नंबर की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है। इसमें CM की वीडियो रिपोर्ट में बदलाव को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस CCTV फुटेज और वॉट्सऐप चैट की पुष्टि नहीं करता है।

गुरुग्राम पुलिस 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर चुकी

इस मामले में मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर चुकी है। शिकायतकर्ता और फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह ने भी एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि पंजाब पुलिस के 2 अफसरों ने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में उससे 10 लाख रुपए में डील की थी।

दो रिपोर्ट तैयार करवाई गईं

उसके माध्यम से साइबर यान और सिफर सेंटिनल लैब से दो रिपोर्ट तैयार करवाई गईं, जबकि ये दोनों लैब सरकारी मान्यता प्राप्त नहीं हैं। अकाल तख्त सचिवालय के मीडिया एडवाइजर जसकरण सिंह ने कहा कि यह इतिहास रहा है कि जो भी अकाल तख्त साहिब की चुनौती देता है, उसे परिणाम भुगतना पड़ता है।

NRI जगमन समरा ने एक वीडियो जारी किया था

बता दें कि NRI जगमन समरा ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने दावा किया कि इसमें दिखने वाला व्यक्ति सीएम भगवंत मान हैं। वह व्यक्ति कमरे में लगी सिख गुरूओं की तस्वीरों पर शराब के छींटे मार रहा था और जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो से भी आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। अकाल तख्त ने इस वीडियो को सही ठहराया लेकिन CM भगवंत मान ने कहा कि इसमें दिखने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं।

SP जश्न गिल पंजाब के नाम से सेव नंबर से ये वॉट्सऐप चैट पढें..?

किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए-SGPC

मामले में प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि झूठी रिपोर्ट तैयार करने और करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।###USA###UK###CANADA###VIRAL-VIDEO-CM-BHAGWANT-MANN###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###CHINA###GERMANY###FRANCE###ITLAY###@

100% LikesVS
0% Dislikes