BREAKING NEWS…..होटल का कमरा नंबर-104……खून से लथपथ 2 शव, जानें…आखिर, किसके थे 2 शव….?

CRIME-SYMBIOSIS-IMAGE

SNE NETWORK.KHANNA/LUDHIANA.

खन्ना के एक नामी होटल में एक युवक और महिला के खून से लथपथ शव कमरे से बरामद हुए। दोनों के सिर में गोली लगी थी। माैके से 9 एमएम की पिस्टल भी मिली। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले महिला की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मार ली।

युवक और महिला होटल के कमरा नंबर 104 में पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार, युवक और महिला होटल के कमरा नंबर 104 में पहुंचे थे। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर होटल कर्मचारी को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नही मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों के शव पड़े थे। मृतक महिला की पहचान तरनतारन निवासी हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। युवक की पहचान फिरोजपुर निवासी मनजीत सिंह के तौर पर हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों शादीशुदा थे। महिला के दो और युवक का एक बच्चा है। दोनों दूर के रिश्तेदार थे और उनके बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। ###USA###UK###CANADA######CRIME-NEWS-PUNJAB###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes