SNE NETWORK.CHANDIGARH.

कैशियर जानकी दास की पत्नी हिना ने रो-रोकर चंडीगढ़ पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ नाराजगी जताई। उनके पति की 13 जून को मेडिकल स्टोर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की 13 जून 2026 को हुई दिनदहाड़े हत्या को आज एक महीना हो गया, लेकिन अभी तक हत्या में इस्तेमाल रिवॉल्वर बरामद नहीं हुई है। इससे नाराज मृतक की पत्नी हिना ने चंडीगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
क्या जांच चल रही है और आखिर पति की हत्या क्यों की गई?
उन्होंने कहा कि पति की हत्या के बाद पुलिस ने आज तक उन्हें यह तक नहीं बताया कि क्या जांच चल रही है और आखिर पति की हत्या क्यों की गई? उन्होंने रोकर कहा कि पुलिस हत्या में इस्तेमाल वेपन भी नहीं ढूंढ पाई है। हम तो चाहते हैं कि मेरे पति चले गए हैं तो पुलिस उस वेपन को ढूंढ ले उससे मुझे और मेरे बेटे को भी मार डाले। हिना ने इस मामले में शनिवार को पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई है। इसके अलावा चंडीगढ़ के DC से भी मुलाकात की है। DC ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

कैशियर जानकी राम और उनकी पत्नी हिना। – फाइल फोटो
पुलिस अब तक कैशियर जानकी दास हत्याकांड में इस्तेमाल जिगाना और .32 बोर की पिस्टल बरामद नहीं कर सकी
पुलिस अब तक कैशियर जानकी दास हत्याकांड में इस्तेमाल जिगाना और .32 बोर की पिस्टल बरामद नहीं कर सकी है। मुख्य आरोपी अमित को प्रोडक्शन वारंट पर जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़ लाकर पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन हथियारों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। इससे पहले पुलिस आर्यन और सनी मेहरा को भी जम्मू से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाई थी। सूत्रों के मुताबिक, वारदात के बाद दोनों शूटर करीब 50 मिनट तक चंडीगढ़ में घूमते रहे। इस दौरान वे पहले कजहेड़ी पहुंचे, जहां एक दुकान पर उन्होंने कपड़े बदले। इसके बाद दोनों सेक्टर-43 बस स्टैंड के साथ लगते जंगल में पहुंचे और हत्या में इस्तेमाल की गई जिगाना तथा .32 बोर की पिस्टल वहां छिपा दी। बताया जा रहा है कि हथियार छिपाने के बाद मुख्य आरोपी अमित ने उस स्थान का वीडियो बनाया और उसे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को भेजा।
हथियार छिपाने के बाद वहां का वीडियो रिकॉर्ड कर गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को भेजा था
मृतक की पत्नी हिना का कहना है कि वारदात के बाद यदि सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास जंगल और आसपास के इलाके में तुरंत तलाशी अभियान चलाया जाता, तो हत्या में इस्तेमाल दोनों पिस्तौल पुलिस के कब्जे में आ सकती थीं। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अमित ने जंगल में हथियार छिपाने के बाद वहां का वीडियो रिकॉर्ड कर गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को भेजा था। आरोप है कि इसके बाद गोल्डी ढिल्लों ने अपने अन्य गुर्गों को भेजकर वहां से दोनों पिस्तौल निकलवा लीं। इसी कारण पुलिस के हाथ अब तक हत्या में इस्तेमाल हथियार नहीं लग सके हैं।

आरोपियों ने कैशियर की हत्या के लिए तुर्किये में बनी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था।
पुलिस जांच और कार्रवाई पर कई गंभीर सवाल उठाए
पति को न्याय दिलाने के लिए हिना ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस जांच और कार्रवाई पर कई गंभीर सवाल उठाए। हिना ने कहा कि हत्या के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है, लेकिन पुलिस ने उन्हें किसी तरह का भरोसा नहीं दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने मौके पर ही DC नितिन यादव को फोन कर मामले में संज्ञान लेने और पीड़ित परिवार की बात सुनने के निर्देश दिए। इसके बाद हिना ने DC से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। DC ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि मामले को गंभीरता से देखा जाएगा।

11 जुलाई को मृतक की पत्नी हिना ने पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की।
बेटे को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की
हिना ने प्रशासन से मांग की कि उनके पति की मौत बेवजह हुई है। ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए। उन्होंने अपने बेटे को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि परिवार का सहारा छिन जाने के बाद अब उनका जीवनयापन मुश्किल हो गया है। इसलिए प्रशासन मानवीय आधार पर उनकी मदद करे।###USA###UK###CANADA###CHANDIGARH-CASHIER-JAANKI-DASS-MURDER-CASE-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

