PM MODI के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी मिलने से पंजाब-चंडीगढ़ की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

PM-MODI-AT-BENGAL-ELECTION

SNE NETWORK.JALANDHAR/CHANDIGARH.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले उसी दिन बम धमाकों की धमकी मिलने से पंजाब-चंडीगढ़ की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह तीन नामी स्कूलों, मोहाली मेयर कार्यालय और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को आईईडी से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया।

कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

पुलिस, बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग टीमों ने घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी परिसरों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादवेंद्र पब्लिक स्कूल (वाईपीएस), डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और मोहाली मेयर कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिला।

आईईडी विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी

ई-मेल में 17 जुलाई को स्कूलों को दोपहर 1:15 बजे और मेयर कार्यालय को 3:15 बजे आईईडी विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इसके साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी का जिक्र किया गया। ई-मेल में लोगों से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की अपील भी की गई।

टीमों ने सभी स्थानों की गहन जांच की

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस के नेतृत्व में पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड और स्निफर डॉग टीमों ने सभी स्थानों की गहन जांच की। वाईपीएस के डायरेक्टर-प्रिंसिपल टीपीएस वड़ैच ने बताया कि ई-मेल मिलते ही स्कूल के प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए और सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य की गईं।

साइबर जांच शुरू

पुलिस ने ई-मेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।###USA###UK###CANADA###PM-MODI-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes