SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.
गांव मन्ना में तेजधार हथियारों से की गई एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या के मामले में POLICE ने बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया। इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को धरदबोचा है। पुलिस ने कुल 8 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से चार अब सलाखों के पीछे हैं। ACCUSED की पहचान मुख्य आरोपी राजू सिंह निवासी गांव मनन, सुखजिंदर सिंह निवासी गांव वैरोनंगल, मनजिंदर सिंह निवासी धडियाला, मलकीत सिंह निवासी अम्मोनंगल के रूप में हुई है।
इस हत्या के पीछे अपराधियों का क्या मकसद रहा है, इस बारे पता लगाने में पुलिस जांच में चुकी है। फिलहाल, पूरे मामले की अब तक पुलिस ने किसी भी तरह से अधिकारिक पुष्टि नहीं की। एसएचओ राजवंत कौर ने स्पष्ट किया कि इस हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे अन्य 4 वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और उन्हें भी जल्द ही सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।###USA###UK###CANADA###BATALA-MURDER-ACCUSED-ARRESTED-BY-POLICE###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

