FLOOD-SITUATION-AT-BATALA/GURDASPUR…आखिर..रावी का जलस्तर किस वजह से बढ़ा..ऐसे में हम ‘REPORT’ में जानेंगे, क्या फिर से बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए..? 

FILE-IMAGE-RAAVI-CANAL

SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR/AMRITSAR.

मूसलाधार बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। जलस्तर में अचानक हुई इस वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मकोड़ा पत्तन पर नाव (किश्ती) सेवा को पूरी तरह रोक दिया है। इसके चलते रावी पार बसे आधा दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य क्षेत्र से संपर्क पूरी तरह कट गया है।

बारिश से रावी नदी का पानी तेजी से बढ़ने लगा

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से रावी नदी का पानी तेजी से बढ़ने लगा। आज सुबह करीब 10 बजे जब नदी का जलस्तर काफी ऊपर आ गया, तो सुरक्षा के मद्देनजर नावों का संचालन तुरंत बंद कर दिया गया। नाव सेवा ठप होने से नदी पार स्थित गांवों के लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

नाव सेवा बंद होने से ग्रामीणों के सामने गंभीर संकट खड़ा

नाव सेवा बंद होने से रावी पार स्थित बरियाल, ममिया, लस्यान, तूर, चैबे, कुकर गांव में दिक्कत है। सहित अन्य बस्तियों के लोग पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए हैं। इन गांवों के निवासियों को अपने दैनिक कामकाज, राशन, दवाओं व अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए मकोड़ा पत्तन से नाव के जरिए ही मुख्य शहर की तरफ आना-जाना पड़ता है। नाव सेवा बंद होने से ग्रामीणों के सामने दैनिक जरूरतों को पूरा करने और आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थिति पर नजर बनाए रखने की मांग की है।###USA###UK###CANADA###FLOOD-SITUATION-NEAR-AT-RAAVI-CANAL-VILLAGE-DISTRICT-GURDASPUR###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes