COMMONWEALTH-GAME-2026….’INDIA’ को पहला ‘GOLD-MEDAL’ मीराबाई चानू ने दिलाया

MEERA-BAI-CHANO-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.SPORTS-DESK.

मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। उन्होंने विमेंस 48 kg वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 kg (85 kg स्नैच + 105 kg क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 24 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ

यह मीराबाई का लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने 2018 के गोल्ड कोस्ट और 2022 के बर्मिंघम में भी गोल्ड जीता था। भारत के अब 3 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। इससे पहले रविवार को ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 kg में 264 kg (121+143) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज दिलाकर भारत को पहला मेडल दिलाया था। भारत अब मेडल टैली में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 24 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है।

मीराबाई ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता।

मीराबाई ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता।

अब भारत की नजर बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, लॉन बॉल्स, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और स्विमिंग में मेडल की उम्मीदों पर रहेगी

अब भारत की नजर बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, लॉन बॉल्स, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और स्विमिंग में मेडल की उम्मीदों पर रहेगी। रात 10:05 बजे लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी इंग्लैंड से भिड़ेगी। 10:45 बजे बॉक्सिंग में प्रीति पवार महिला 54 kg के राउंड-ऑफ-16 में मलावी की डेबोरा मटेंजे का सामना करेंगी। इसी समय महिला 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारत का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। रात 11 बजे वेटलिफ्टिंग में एम राजा 65 kg फाइनल में उतरेंगे। 11:45 बजे जादुमणि सिंह 55 kg में पाकिस्तान के सुमामा रहमान से भिड़ेंगे। इसके बाद 12:45 बजे आदित्य प्रताप यादव 65 kg के राउंड-ऑफ-16 में युगांडा के नूहू बाट्टे से मुकाबला करेंगे।###USA###UK###CANADA###COMMONWEALTH-GAME-UPDATE###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes