SNE NETWORK.LUDHIANA.
डेहलों थाना क्षेत्र के गांव पद्दी स्थित गुरुद्वारा साहिब में मीरी पीरी दिवस के दौरान निहंग सिंहों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक निहंग पर किरपान से जानलेवा हमला कर दिया गया। गर्दन पर गहरा वार लगने से घायल निहंग सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया
पुलिस के अनुसार, श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद बड़ी संख्या में निहंग सिंह गुरुद्वारा परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान सोनू कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लंगर हॉल की ओर बढ़ रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन विवाद बढ़ गया। आरोप है कि फतेहाबाद निवासी सोहन सिंह ने किरपान निकालकर सोनू की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौजूद लोगों ने तुरंत उसे दोराहा के सिद्धू अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इलाके में तनाव
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और डेहलों थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी जसबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सोहन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।###USA###UK###CANADA###MURDER-NAEWS-AT-LUDHIANA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

