LUDHIANA-BREAKING…हॉर्न बजाने को लेकर विवाद….खूनी संघर्ष में तब्दील, कांग्रेसी नेता के पुत्र पर तेजधार तलवार से ताबड़तोड़ हमला

CRIME-SYMBIOSIS-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

शिंगार सिनेमा के पास स्थित मोहल्ला रणजीत सिंह पार्क में देर रात महज गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। कार साइड कराने की बात पर भड़के हमलावरों ने होजरी कारोबारी और स्थानीय कांग्रेसी नेता के पुत्र पर तेजधार तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी


खुद की जान बचाने के प्रयास में युवक के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर स्थिति में उसे क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर पीड़ित के हाथों में 100 से ज्यादा टांके लगाए हैं। घटनाक्रम के अनुसार, पीड़ित करण शर्मा अपनी कार में सवार होकर घर की तरफ लौट रहे थे। उसी दौरान गली में मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह अपनी गाड़ी बैक कर रहा था। रास्ता पाने के उद्देश्य से करण ने हॉर्न बजा दिया, जिस पर भड़ककर आरोपी सुखविंदर अपने दो अन्य साथियों संग करण के साथ मारपीट करने लगा।

दो अन्य युवक बीच-बचाव के लिए दौड़े

चीख-पुकार सुनकर करण के पिता धर्मिंदर शर्मा और पड़ोस के दो अन्य युवक बीच-बचाव के लिए दौड़े। इसी बीच आरोपी अपने घर के भीतर से तेज धारदार तलवार उठा लाया और उसने करण पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले का बचाव करने के लिए करण ने जैसे ही अपने हाथ आगे बढ़ाए, तलवार लगने से उनके दोनों हाथ गहरे कट गए। इस दौरान मदद को आए दो अन्य पड़ोसी भी चोटिल हो गए। वारदात को अंजाम देने के पश्चात सभी आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गए।

पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता धर्मिंदर शर्मा के बयानों के आधार पर नामजद आरोपी सुखविंदर सिंह और उसके दो अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।###USA###UK###CANADA###FIR-AGAINST-CRIMINALAT-LUDHIANA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes