SNE NETWORK.TARN-TARAN.
एक महिला द्वारा अपने पति की कथित मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी पति घर से फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शादी साल 2019 में हुई
गुरदासपुर निवासी कंवलजीत सिंह शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बहन गुरविंदर कौर की शादी साल 2019 में गांव बहक नौशहरा पन्नू के रहने वाले रमनदीप सिंह के साथ हुई थी। रमनदीप सिंह की यह दूसरी शादी थी और पहली शादी से उसका एक बेटा है। शादी के बाद गुरविंदर कौर की अपनी कोई संतान नहीं थी।
पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था
कंवलजीत सिंह के अनुसार, पिछले करीब दो वर्षों से उनकी बहन गुरविंदर कौर और उसके पति रमनदीप सिंह के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। रमनदीप सिंह उसकी बहन के साथ लगातार मारपीट करता था और उसे घर छोड़कर चले जाने के लिए मजबूर करता था, लेकिन गुरविंदर कौर अपना घर बचाना चाहती थी और कहीं नहीं जाना चाहती थी।
आत्महत्या के लिए उसके पति ने ही मजबूर किया
आज गुरविंदर कौर के जीजा बिक्रमजीत सिंह ने कंवलजीत सिंह को फोन पर सूचना दी कि उनकी बहन ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जब मायके परिवार के लोग आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे, तो गुरविंदर कौर का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उसका पति रमनदीप सिंह मौके से भाग चुका था। भाई ने सीधा आरोप लगाया कि उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उसके पति ने ही मजबूर किया है।
पति के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर (S.I.) लखबीर सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के भाई कंवलजीत सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी पति रमनदीप सिंह के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।”###USA###UK###CANADA###TARN-TARAN-SUICIDE-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

