F&CC के 2 सदस्यों का चुनाव….बड़ा सवाल…कौन जीतेंगा ये चुनाव…?

NAGAR-NIGAM-LDH-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

एफएंडसीसी चुनाव में वोट डालतीं मेयर इंद्रजीत कौर। - Dainik Bhaskar

एफएंडसीसी चुनाव में वोट डालतीं मेयर इंद्रजीत कौर।

लुधियाना नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के 2 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया आज गुरुनानक देव भवन में पूरी हो गई है। अब मतों की गिनती शुरू हो गई है। इस दौरान मेयर इंद्रजीत कौर ने पहला वोट डाला। 2 पदों के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 2 उम्मीदवार सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी के हैं जबकि एक उम्मीदवार कांग्रेस और एक भाजपा से है।

सिर्फ पार्षदों व विधायकों को एंट्री

गुरुनानक देव भवन के अंदर सिर्फ पार्षदों व विधायकों को एंट्री दी जा रही है। मीडिया व पार्षदों के प्रतिनिधियों को भी एंट्री नहीं दी गई। यही नहीं पार्षदों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। चुनाव रिजल्ट के संबंध में 1:15 बजे मेयर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

मेयर इंद्रजीत कौर चुनाव अधिकारी

चुनाव प्रक्रिया के लिए मेयर इंद्रजीत कौर चुनाव अधिकारी हैं। मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ और बैलेट पेपर के जरिए मतदान हुआ। मतदाता सूची में 94 पार्षदों और 6 विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। एक विधायक जेल में हैं इसलिए वह वोट नहीं कर सकेंगे। एक पार्षद की मौत हो चुकी है।

गुरुनानक देव भवन में एफएंडसीसी के मेंबर्स के चुनाव के लिए पहुंचे विधायक व आप पार्षद।

गुरुनानक देव भवन में एफएंडसीसी के मेंबर्स के चुनाव के लिए पहुंचे विधायक व आप पार्षद। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

विपक्षी पार्षद MLA के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने का विरोध

विपक्षी पार्षद MLA के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं, वहीं MLA और मेयर इस बात पर अड़े हैं कि वह मतदान करेंगे। उन्होंने विपक्षी पार्षदों को कह दिया कि अगर उनको कोई आपत्ति है तो वो कोर्ट जाएं। उधर, कांग्रेस उम्मीदवार गौरव भट्‌टी व भाजपा उम्मीदवार रुचि गुलाटी समेत सभी विपक्षी पार्षदों ने मेयर व कमिश्नर को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने एक्ट से बाहर जाकर विधायकों से वोटिंग करवाई तो वो कोर्ट जाएंगे।###UK###CANADA###AAP###PUNJAB###LUDHIANA###NEWS###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes