VIVEK SAINI.PATHANKOT.
विवेकानंद हेरिटेज स्कूल, गांव शेखूचक, तरागढ़ मराड़ा रोड के निकट, पठानकोट में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षकों के समर्पण, मेहनत एवं विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में उनके अमूल्य योगदान के सम्मान के लिए किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रशंसा एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण खुशी और उत्साह से भर गया। विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य श्री विवेक सैनी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की।

