एक दर्दनाक सड़क हादसा….. मौके पर हुई 2 दोस्तों की मौत…3 की हालत चिंताजनक, रिपोर्ट में जानिए, हादसे की क्या रही असल वजह…?

ROAD-ACCIDENT-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.SARHIND/PATIALA/CHANDIGARH.

सरहिंद नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, ऐसे में पंजाब की सबसे बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि हादसे दौरान कार में सवार 5 युवकों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान निहाल चंद, उम्र करीब 20 वर्ष तथा वंश, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानेंगे, इस रिपोर्ट में कैसे और किस वजह से हुआ हादसा…?


बताया जा रहा है कि पांचों युवक मंडी गोबिंदगढ़ के प्रेम नगर निवासी कार में सवार होकर सरहिंद से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार तरखाण माजरा टी-प्वाइंट के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कई पलटियां खाते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सरहिंद की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जांच की जा रही

उधर, जांच अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AMRITSAR###ACCIDENT###AT###SIRHIND###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE### 

100% LikesVS
0% Dislikes