SNE NETWORK.CHANDIGARH.
चंडीगढ़ सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल नितिन की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे अरमान को देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन को हरिद्वार से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ ले आई। पुलिस अब मामले में अरमान और देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन के बीच संपर्क कराने वाले तीसरे आरोपी साहिल की तलाश कर रही है।
रिमांड के दौरान अरमान ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने अपने दोस्त साहिल के माध्यम से आरोपी मोहम्मद शाहीन के संपर्क में आया था। मामले में मंगलवार को पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन के साथ ही 3 दिन की रिमांड पूरी होने पर हत्यारोपी अरमान को भी अदालत में पेश कर दोनों का 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
आमने-सामने बैठाकर पूछताछ
पुलिस ने अदालत में कहा कि हत्यारोपी और उसे हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करनी है। इसके साथ ही मामले में दोनों के बीच संपर्क कराने वाले आरोपी साहिल की तलाश कर लाना है, जिसके मेरठ में छिपे होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दलील दी कि साहिल की गिरफ्तारी के बाद हत्या की साजिश और आरोपियों की भूमिका से जुड़े कई तथ्य सामने आ सकते हैं। इसके अलावा पुलिस को अरमान और शाहीन से हथियार की खरीद, घटना से पहले संपर्क और हत्या की पूरी साजिश को लेकर पूछताछ करनी है।
हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा हरिद्वार से लेकर आया
इन दलीलों के आधार पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, अरमान से तीन दिन के रिमांड में पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि वह हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा हरिद्वार से लेकर आया था। इसके बाद पुलिस अरमान को लेकर हरिद्वार गई और वहां उस व्यक्ति की पहचान की, जिसने उसे देसी कट्टा दिया था। पुलिस ने मोहम्मद शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे हथियार की खरीद-फरोख्त और सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है।###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###CHANDIGARH###HARIDWAR###INDIA###UTTRAKHAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###

