BIG-UPDATE…लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 SHOOTER’S ARREST….से 7 पिस्तौल और 23 कारतूस बरामद

LAWRENCE BISHONI BY SNE NEWS IMAGE (FRESH IMAGE)

SNE NETWORK.PATIALA.

पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 7 पिस्तौल और 23 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। आरोपियों की पहचान तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी और राहुल उर्फ दाणा के रूप में हुई है। तेजिंदर सिंह दौण कलां और राहुल हरिदास कॉलोनी, नाभा, पटियाला का निवासी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अवैध हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। इस सूचना के आधार पर अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया गया। तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी 152 सिख रेजिमेंट का बर्खास्त सिपाही है। उसके खिलाफ पटियाला जिले के विभिन्न थानों में करीब 10 गंभीर मामले दर्ज हैं।

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या में शामिल था फौजी

तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी अप्रैल 2022 में कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर भिंदा की हत्या में शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ पंजाबी यूनिवर्सिटी के बाहर गोलियां चलाई थीं। वह इस मामले में जमानत पर जेल से बाहर था। पूछताछ में सामने आया कि तेजिंदर सिंह विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपियों के संपर्क में था। पुलिस को संदेह है कि हथियारों की यह खेप जेलों में बंद अपराधियों के संपर्क से मंगवाई गई थी।###USA###UK###CANADA###INDIA###PUNJAB###PATIALA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###FRANCE###

100% LikesVS
0% Dislikes