HIGH-COURT…LPU में हुई हिंसा के मामले में अब तक राज्य सरकार ने क्या किया…..क्या, अब होगी CBI जांच…?

PUNJAB & HARYANA HIGH-COURT-SNE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के मामले में HIGH-COURT ने PUNJAB सरकार से POLICE जांच की रिपोर्ट मांगी है। विश्वविद्यालय परिसर में हुई घटनाओं की CBI जांच कराने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार से अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा देने को कहा। याचिका में हिंसा की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और इसे अदालत की निगरानी में CBI को सौंपने की मांग की गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद प्रदर्शन और हिंसा का आरोप


याचिका के अनुसार, 26 सितंबर की रात सोशल मीडिया मंच रेडिट पर विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी आत्महत्या से संबंधित एक पोस्ट प्रसारित हुई थी। पोस्ट में विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। याचिकाकर्ता का दावा है कि इस पोस्ट और व्हाट्सऐप संदेशों के प्रसार के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में विद्यार्थी छात्रावास जीएच-3 के बाहर एकत्र हो गए।

याचिका में कहा गया है कि रात करीब दो बजे प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने फगवाड़ा और जालंधर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद परिसर में तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ता ने यह भी दावा किया है कि हिंसा में बाहरी लोग शामिल थे और विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इन आरोपों की पुष्टि जांच के तथ्यों और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट से होनी है।

सीबीआई जांच की मांग पर सरकार से जवाब तलब

विद्यार्थी रवि राज की ओर से दायर जनहित याचिका में हिंसा की घटनाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि हिंसा के कारणों, इसमें शामिल लोगों और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार से जांच की वर्तमान स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों का विवरण देने वाली रिपोर्ट पेश करने को कहा।###UK###USA###CANADA##LPU###PHAGWARA####PUNJAB###HIGH-COURT###CM-MANN###AAP###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###ITLAY###GERMANY###

100% LikesVS
0% Dislikes