AMRITSAR/ROAD-ACCIDENT-NEWS…शराब में टल्ली था कार-चालक…..चढ़ा दी ऑटो में कार…इतने घायलों की हालत है चिंताजनक…?

SNE NETWORK.AMRITSAR.

अमृतसर में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - Dainik Bhaskar

अमृतसर में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।

पुतलीघर इलाके में आज रात करीब 8 बजे कार और 2 ऑटो की टक्कर में 14 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 साल की बच्ची भी शामिल है, जिसके सिर पर चोट लगी है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा BRTS LINE के बीच बने डिवाइडर के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, वाघा बॉर्डर पर परेड देखने के बाद लोग ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दो ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ऑटो में सवार यात्रियों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घायल ऑटो चालक के अनुसार, ऑटो में सवार लोग वाघा बॉर्डर से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ चालक की स्थिति की भी जांच कर रही है।

अमृतसर में हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़।

अमृतसर में हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़।

सड़क हादसे में घायल बच्ची।

सड़क हादसे में घायल बच्ची।

डिवाइडर को लेकर भी सवाल उठाए

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बीआरटीएस लाइन के बीच बने डिवाइडर को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि डिवाइडर की वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने मांग की कि बीआरटीएस प्रोजेक्ट को खत्म करने के लिए लगाए गए टेंडर के तहत डिवाइडर हटाने का काम जल्द पूरा किया जाए।

अमृतसर में सड़क हादसे के बाद लगा जाम।

अमृतसर में सड़क हादसे के बाद लगा जाम।###UK###USA###CANADA###AMRITSAR###ACCIDENT###PUTLIGARH###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###FRANCE###ITLAY###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes