PPCC ‘PRESIDENT’ बनें विधायक ‘परगट सिंह’…राजा वड़िंग ने दिया ‘इस्तीफा’..।

PARGAT SINGH-SNE-IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR/CHANDIGARH/DELHI.

परगट सिंह की कप्तानी में भारत की हॉकी टीम ने 1990 एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। वे 1992 और 1996 के ओलंपिक में भारतीय टीम के कप्तान रहे थे। फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

परगट सिंह की कप्तानी में भारत की हॉकी टीम ने 1990 एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। वे 1992 और 1996 के ओलंपिक में भारतीय टीम के कप्तान रहे थे। फाइल फोटो

कांग्रेस ने जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा यूपी में आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों राज्यों में 2027 में चुनाव होने हैं। इससे पहले शुक्रवार को ही सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दिल्ली में राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। राहुल से दिल्ली में उनके घर 10 जनपथ में मुलाकात करके इस्तीफा दिया।

राजा वड़िंग ने पंजाब प्रभारी सचिन पायलट पर गंभीर आरोप लगाए थे। वड़िंग ने कहा था कि सचिन पायलट मुझे हटाना चाहते हैं। मैं सिर्फ एक बार सचिन पायलट से मिला हूं। दिल्ली में मैंने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी।

आदेश की कॉपी पढ़ें….

कौन हैं परगट सिंह….?

परगट सिंह का जन्म 5 मार्च 1965 को जालंधर के मिठापुर में हुआ। वह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं। उन्होंने 1992 और 1996 के ओलंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी की। उन्हें 1989 में अर्जुन पुरस्कार और 1998 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

हॉकी के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस में SP के रूप में सेवाएं दीं और फिर राजनीति में कदम रखा। 2012 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर जालंधर कैंट से पहली बार विधायक बने। 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए और लगातार चुनाव जीतते रहे। सितंबर 2021 में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। अब कांग्रेस ने उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रधान नियुक्त किया है।

पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी के साथ परगट सिंह। यह फोटो नवंबर 2021 की है।

पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी के साथ परगट सिंह। यह फोटो नवंबर 2021 की है।###USA###UK###CANADA###JALANDHAR###CONGRESS###PUNJAB###RAHUL-GANDHI###PPCC###AICC###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###SINGAPORE###FRANCE###

100% LikesVS
0% Dislikes