SNE NETWORK.TARN-TARAN.
चोहला साहिब के अधीन आते गांव पखोपुर में 2 युवकों के खून से लथपथ शव बरामद हुए। दोनों युवकों की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। मृतकों की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला (26) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव खारा और पलविंदर सिंह उर्फ पिंदी (23) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गांव पखोपुर के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दोनों की शादी हो चुकी थी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हमलावरों ने दोनों पर करीब 4 से 5 गोलियां दागीं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। लोगों ने पखोपुर गांव के पास सड़क किनारे दोनों युवकों के शव देखे तो इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही DSP हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और आसपास से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन भेज दिया है। वहीं, मृतकों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से अन्य साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ वारदात से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###CHANDIGARH###TARN-TARAN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###CHINA###HUNGRY###ROME###FRANCE###ITLAY###IRELAND###NETHER-LAND###

