दर्दनाक सड़क हादसा……बाइक के उड़े परखच्चे, 2 युवकों की चली गई जान…घर में है मातम का माहौल..जानेंगे, किस शहर से जुड़ा है ये मामला….?

SNE NETWORK.MOGA.

गांव सिंघा वाला के पास हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे से बाइक सवार 2 युवकों की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने से मृत्यु हो गई। पता चला है कि दोनों युवक बाघा पुराना से बाइक पर मोगा की तरफ आ रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। 


मृतकों की पहचान सुखजिंदर सिंह और कृष्ण सिंह, निवासी बाघा पुराना, के रूप में हुई है। दोनों की आयु 25 के करीब बताई जा रही हैं। SSF कर्मचारियों के अनुसार, सूचना मिलने के करीब 7 मिनट के भीतर टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मौके पर एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
###USA###UK###CANADA###PUNJAB###MOGA###ACCIDENT###POLICE###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###ROME###HUNGRY###CHINA###

100% LikesVS
0% Dislikes