BIG-UPDATE…कल पूरी तरह से PUNJAB रहेगा बंद…सिर्फ ‘MEDICAL EMERGENCY’ को मिलेगी छूट…स्कूलों, कॉलेज में ‘HOLIDAY’ घोषित

PUNJAB-BAND-IMAGE

SNE NETWORK.MANSA/CHANDIGARH.

आरोपी की दुकान बुलडोजर से तोड़ी गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दुकान का सामान बाहर निकालकर फेंका और तोड़फोड़ की। फिर उसमें आग लगा दी। - Dainik Bhaskar

आरोपी की दुकान बुलडोजर से तोड़ी गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दुकान का सामान बाहर निकालकर फेंका और तोड़फोड़ की। फिर उसमें आग लगा दी।

पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा (45) की हत्या से गुस्साए सिख संगठनों ने आज मानसा में बाजार बंद करा दिए। कल पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। परिजन ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि मामले की जांच CBI करे और CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव इस्तीफा दें।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मामले का संज्ञान लेते हुए चीफ सेक्रेटरी और DGP से रिपोर्ट मांगी है। इधर, पुलिस ने मृतक के पिता भीम सिंह के बयान पर अश्विनी कुमार और अन्य के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। इस मामले में कत्ल के 28 घंटे बाद पहली बार CM भगवंत मान ने वीडियो जारी कर कहा कि दोषियों को छोड़ेंगे नहीं। वहीं, खुद को झोटा का दोस्त बताने वाले मानसा के गैंगस्टर जस्सी पेंचर ने हत्या का बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है।

तोड़फोड़ और आगजनी के PHOTOS…

गुस्साई भीड़ ने आरोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार की दुकान में आग लगाई।

गुस्साई भीड़ ने आरोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार की दुकान में आग लगाई।

लोगों ने आरोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार की दुकान में तोड़फोड़ की।

लोगों ने आरोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार की दुकान में तोड़फोड़ की।

लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ के बाद उसमें आग लगा दी।

लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ के बाद उसमें आग लगा दी।

आरोपी केमिस्ट की दुकान पर बुलेडोजर चलाया गया।

आरोपी केमिस्ट की दुकान पर बुलेडोजर चलाया गया।

आरोपी के घर पर भी बुलडोजर चलाया गया।

आरोपी के घर पर भी बुलडोजर चलाया गया।

जानेंगे,झोटा के परिवार की क्या-क्या है मांग

परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस समेत सभी इमरजेंसी सेवाओं को गुजरने दिया जाएगा। इसके अलावा, जिन मरीजों को दवाओं की जरूरत होगी, उन्हें दवा लेने से नहीं रोका जाएगा, ताकि किसी की जान खतरे में न पड़े।

  • भीम सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी तुरंत अपने पदों से इस्तीफा दें। इसके अलावा, मानसा के डीएसपी, एसएसपी और थाना सिटी-2 के एसएचओ को बर्खास्त किया जाए। इनकी जवाबदेही तय करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। भीम सिंह ने मांग की कि मेडिकल बोर्ड गठित कर बेटे का पोस्टमॉर्टम करवाया जाए। इसके साथ जिस समय अश्विनी कुमार ने परविंदर सिंह झोटा पर गोलियां चलाईं, उस समय वह फोन पर किससे बात कर रहा था, उस फोन कॉल की डिटेल सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह दूसरों के बच्चों के लिए नशे से बचाने के लिए खुद शहीद हो गया। उन्होंने पंजाब सरकार से परविंदर के साथ घायल हुए दो मजदूरों को मुआवजा जारी करने की मांग की। भीम सिंह ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक परमिंदर का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
100% LikesVS
0% Dislikes