पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी DUBAI में ‘पंजाब पॉलिटिक्स एमिनेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित

SNE IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को दुबई में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय समारोह के दौरान ‘पंजाब पॉलिटिक्स एमिनेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। समारोह के आयोजकों के अनुसार, चन्नी को यह पुरस्कार INDIA और विशेष रूप से PUNJAB-POLITICS में उनके योगदान के लिए दिया गया।

अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज और खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह सहित अन्य हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सिख समुदाय के नेतृत्व में उनकी भूमिका का उल्लेख किया।

राजनीति भी समाज के कल्याण के लिए एक माध्यम

चन्नी ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और ‘KHALSA-AID’ जैसी संस्थाओं से जुड़े लोगों द्वारा समाज की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि राजनीति भी समाज के कल्याण के लिए काम करने का एक माध्यम है। राजनीति से जुड़े लोग समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली हस्तियों के अनुभवों से सीख लेकर जनकल्याण के लिए प्रयास कर सकते हैं। चन्नी ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान भविष्य में भी काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।###UAE###USA###UK###CANADA###PUNJAB###JALANDHAR###CHANDIGARH###INDIA###SGPC###KHALSA###AID###AUSTRALIA###CHANNI###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###ROME###

100% LikesVS
0% Dislikes