SNE NETWORK.MANSA/CHANDIGARH.
मुख्यमंत्री MANN ने कहा कि वे नशे के खिलाफ लड़ रहे परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने परिवार की मांग को स्वीकार किया है। मान ने जोर देकर कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ उनकी लड़ाई आर-पार की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि PUNJAB को नशा-मुक्त करने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।
शाह आज पंजाब आ रहे हैं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब आ रहे हैं। वे बटाला, संगरूर और मानसा में नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। शाह के दाैरे से कुछ घंटे पहले केस को सीबीआई को साैंपने का एलान किया गया है।
एक दिन पहले अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख झोटा की हत्या की CBI जांच की मांग की थी। वहीं सांसद ने गृह मंत्री से अनुरोध किया था कि जांच को केवल झोटा हत्याकांड तक सीमित न रखा जाए। उन्होंने सुनाम के मोहनजीत सिंह और गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामलों का भी उल्लेख किया। मोहनजीत सिंह को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नशे के विरोध के बाद प्रताड़ना मिली थी। BADAL ने इन मामलों सहित नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों से जुड़े अन्य मामलों की भी व्यापक जांच की मांग की।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###PARMINDER###JHOTA###AAP####BJP###CM-MANN###AMIT-SHAH###CBI###AUSTRALIA###MANSA###CHANDIGARH###NEWZEALAND###GERMANY###AUSTRIA###NETHER-LAND###IRELAND###SINGAPORE###

