SNE NETWORK.MOHALI.
मोहाली में बंदी सिखों की रिहाई के लिए लगे मोर्चे से चर्चा में आए युवा निहंग तूफान सिंह के साथ सोमवार को मारपीट का मामला सामने आया है। तूफान सिंह ने कुछ निहंगों पर थप्पड़ और लातें मारने, केश नोंचने और दस्तार उतारने का आरोप लगाया है। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस संबंध में थाना कोतवाली में शिकायत दी गई है।
तूफान सिंह के मुताबिक, वह सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेककर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। महाराजा रणजीत सिंह चौक के पास अकाली बाबा फूला सिंह के बुत के नजदीक कुछ निहंगों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली और उसके साथ मारपीट की।
तूफान सिंह ने कहा कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। उसके माता-पिता नहीं हैं और उसने दशम पातशाह को ही अपना माता-पिता माना है। उसने आरोप लगाया कि उसे हर दूसरे-तीसरे दिन पीटा जाता है। कुछ लोगों को उसके सोशल मीडिया पर पंजाब के मुद्दों पर बोलने से परेशानी है तो वह बोलना भी छोड़ देगा।
CCTV फुटेज निकालने की मांग
तूफान सिंह ने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उसने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार सुबह 10 बजे थाना कोतवाली के बाहर अकेले धरने पर बैठेगा।###UK###USA###CANADA###PUNJAB###MOHALI###CHANDIGARH###TOOFAN-SINGH###CM-MANN##BJP###AAP###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###ITLAY###FRANCE###ROME###SINGAPORE###IRELAND###NETHER-LAND###CHINA###

