SNE NETWORK.MANSA.
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में गुरुवार को CBI की 6 सदस्यीय टीम ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घरों की तलाशी ली और विपन के परिजनों से पूछताछ की। उधर, अश्वनी कुमार, उसकी पत्नी नीलम रानी, विपन गर्ग और लाडी को अदालत ने 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट पंजीकरण भी रद्द कर दिया है। इस बीच, परिवार और इंसाफ कमेटी ने सरकार की ओर से गठित 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत करने से इन्कार कर दिया। झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक न पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न अंतिम संस्कार होगा। 10वें दिन भी मानसा के तिकोनी चौक पर धरना जारी रहा।
पिता ने नशा तस्कर गिरोह पर लगाए आरोप
झोटा के पिता भीम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या के पीछे नशा तस्कर गिरोह और बड़े तस्करों का हाथ है। उन्होंने मामले में सियासी लोगों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की। उनका कहना है कि साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश होने और इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी पहले कह चुके हैं कि अश्वनी कुमार ने पूछताछ में बताया था कि उसकी पत्नी को मामले की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने नीलम रानी को भी नामजद कर रिमांड पर लिया था। हालांकि, पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद की गई जांच के निष्कर्षों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###MANSA###JHOTA###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###IRELAND###NETHER-LAND###GERMANY###FRANCE###ROME###HUNGRY###

