CBI-TEAM MANSA MEDICAL HALL पहुंची…सस्पेंड किए हुए DRUG INSPECTOR नरेश को साथ लेकर CHECKING की

CBI-TEAM-REACHED-MANSA

SNE NETWORK.MANSA.

परविंदर झोटा मर्डर केस की CBI जांच जारी है। इसी के चलते देर रात को CBI-TEAM मानसा के श्मशानघाट रोड पर मौजूद MANSA MEDICAL HALL में पहुंची। टीम ने सस्पेंड किए हुए DRUG INSPECTOR नरेश को साथ लेकर CHECKING की।

जांच के दौरान मेडिकल स्टोर की चेकिंग के साथ-साथ आस-पास के दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि इलाके में नशे के गैर-कानूनी धंधे में कौन-कौन शामिल हो सकता है और क्या इस बारे में कोई अहम सुराग मिल सकता है। इससे पहले वीरवार को सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घरों की तलाशी ली और विपन के परिजन से पूछताछ की। उधर, अश्वनी कुमार, उसकी पत्नी नीलम रानी, विपन गर्ग और लाडी को अदालत ने 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट पंजीकरण भी रद्द कर दिया है। इस बीच, परिवार और इंसाफ कमेटी ने सरकार की ओर से गठित 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत करने से इन्कार कर दिया। झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक न पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न अंतिम संस्कार होगा।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###CBI###MANSA###JHOTA###PARMINDER-JHOTA###CHANDIGARH###POLICE###DGP-PUNJAB###CM-MANN###CONGRESS###BJP###AMIT-SHAH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes