जानेंगे….आखिर, कैसे AMRITSAR में चल रहा था ‘ILLEGAL-WEAPON’S’ का नेटवर्क…कौन-कौन था इसमें शामिल….2 नाबालिग कैसे बने इसका हिस्सा…समझेंगे POLICE की थ्योरी…?   

CP-ASR-26.10.26

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 2 अलग-अलग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक HONDA-ACTIVA स्कूटर भी जब्त किया है।

DGP गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव नौशहरा ढाला निवासी अनमोल सिंह उर्फ मोहला (19) और गांव चेला निवासी हरदीप सिंह उर्फ शिव (18) के रूप में हुई है। इनके साथ 2 नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

DGP के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की खेप उपलब्ध करवाने में मदद करता था। इन हथियारों को संगठित नेटवर्क के माध्यम से आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जा रहा था। पुलिस अब नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AMRITSAR###POLICE###DGP-PUNJAB###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###SPAIN###ITLAY###SINGAPORE###ROME###

100% LikesVS
0% Dislikes