SNE NETWORK.CHANDIGARH.
कांंग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल एक दिवसीय (26 अक्टूबर) चंडीगढ़ दौरे के बाद दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें कुछ सख्त संदेश भी दिए।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने पंजाब कांग्रेस के सीनियर लीडर्स की मीटिंग में नेताओं को राहुल गांधी की 4 नवबंर को होने वाली संगरूर रैली के लिए 1 लाख की भीड़ जुटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि संगरूर रैली से हम कैंपेन का आगाज करेंगे। आने वाले दिनों में हर जोन में राहुल गांधी और कांग्रेस के सीनियर लीडर्स की रैली और रोड शो होगा।
उन्होंने नेताओं को चेतावनी दी कि विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब कांग्रेस का कोई भी नेता अपना इंडिविजुअल कैंपेन नहीं चलाएगा। जो भी कैंपेन होगा वह पार्टी का होगा। वेणुगोपाल और सचिन पायलट ने साफ किया कि अभी सभी नेता मिलकर सिर्फ चुनाव जीतने पर फोकस करेंगे।###UK###CANADA###USA###CHANDIGARH###PUNJAB###CONGRESS###RAHUL-GANDHI###AICC###PPCC###RAJA-WARRING###CHARANJIT-SINGH-CHANNI###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SINGAPORE###VIETNAM###CHINA###

