IMPORTANT-INFORMATION..5 रुपए महंगा दूध करने के फैसले के पीछे क्या है असल वजह….ऐसे में डेयरी संचालकों क्यों कर रहे ‘हाय-तौबा’…इस डिटेल REPORT में समझिए…वो सबकुछ…?

MILK-FILE-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK

SNE NETWORK.AMRITSAR/LUDHIANA/CHANDIGARH.

एक नवंबर से शहर में दूध के दामों में उछाल आने वाला है। डेयरी परिसरों के संचालकों ने आपसी सहमति के बाद रेट में बढ़ोतरी का खाका तैयार कर लिया है। इस नए निर्णय के प्रभावी होते ही आम उपभोक्ताओं को दूध की खरीदारी पर प्रति लीटर 5 रुपये का खर्च पड़ने वाला है।

जिला डेयरी एसोसिएशनने इस रेट बढ़ाने की औपचारिक पुष्टि की है। उनके अनुसार दूध बिक्री केंद्रों पर 5 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध का रेट बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही क्रीम का व्यापार करने वाले डेयरी संचालकों के लिए फैट की दरों में 30 पैसे का इजाफा किया गया है। दूध के दामों में बढ़ोतरी के पीछे मवेशियों के आहार की बढ़ती कीमतों को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। बीते दिनों में सूखा चारा, खल-दाना और हरे चारे के बाजार भाव आसमान छूने लगे हैं। उत्पादन लागत में बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते डेयरी संचालकों के सामने अपने परिवारों का लालन-पालन करना भी दुभर हो गया है।###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###PUNJAB###AMRITSAR###LUDHIANA###JALANDHAR###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###FRANCE###ITLAY##SPAIN###

100% LikesVS
0% Dislikes